25 Apr 2024, 22:57:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

माता सीता की आंख से छलके आंसु ने छुआ फैंस का दिल, यूजर्स ने बांधे कृति सेनन की तारीफों के पुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2023 12:17PM | Updated Date: Apr 29 2023 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथ स्टार प्रभास और कृति सेनन-स्टारर ‘आदिपुरुष‘ लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। ये फिल्म शुरुआती दौर से विवादों में भी छाई रही है। लेकिन मेकर्स अपनी कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक के बाद एक मेकर्स फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने कृति सेनन और प्रभास का नया मोशन पोस्टर शेयर कर दिया है।

इस मोशन पोस्टर को कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। मोशन पोस्टर में जिसने सभी का दिल छुआ है वो हैं कृति सेनन। फिल्म में कृति माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। ऐसे में वह माता सीता के गेटअप में काफी जच रही हैं। उनका सादगी से भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन मोशन पोस्टर में उनकी आंख से छलकता आंसु सभी के दिलों को छुकर गुजर रहा है।

कृति सेनन के इस पोस्टर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके मुरीद हो गए हैं। हर किसी की निगाहें बस कृति सेनन पर थम सी गई हैं। यूजर्स इस पोस्टर को देखने के बाद कृति की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि कृति ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस किरादर के लिए उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप बेहद अच्छी लग रही हैं।

एक यूजर ने लिखा, बेस्ट ऑफ लक कृति। अन्य यूजर ने लिखा, कृति ने मां सीता की एक्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन बाकि कि एक्ट्रेसेस की वजह से मूवी बेकार जाएगी। वहीं कुछ लोग इस पोस्टर पर बाटकॉट भी लिख रहे हैं। आदिपुरुष पर पहले भी काफी विवाद हो चुका है। फिल्म के किरदारों से लेकर फिल्म के वीएफएक्स तक पर सवाल खड़े हो चुके हैं। ऐसे में इस नए मोशन पोस्टर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »