29 Mar 2024, 21:09:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शहनाज गिल और सारा अली खान पर केआरके ने दिया विवादित बयान, कह दी यह बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2023 8:40PM | Updated Date: Apr 8 2023 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शहनाज गिल इन दिनों अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी तक एक्ट्रेस के शो में कई बॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की है। इस शो में सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, विक्की कौशल जैसे कलाकार आ चुके हैं। वहीं, हाल ही में शहनाज गिल के शो में एक्ट्रेस सारा अली खान भी पहुंची थीं। दोनों ने शो के दौरान कई बातें की और काफी मस्ती भी की है। शो के दौरान दोनों के बीच हुई बातों को लेकर फिल्म क्रिटिक्स केआरके ने सारा और शहनाज को लेकर कमेंट किया है, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कमाल आर खान अक्सर ही विवादों में फंसे रहते हैं। वह आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड कलाकार को लेकर कमेंट करते हुए या फिर बयान बाजी करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शहनाज गिल और सारा अली खान को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- सारा अली खान के साथ शहनाज गिल का शो बहुत मजेदार था। दोनों लड़कियां बेड को लेकर काफी ऑब्सेस्ड हैं, क्योंकि दोनों पूरे वीडियो में सिर्फ बेड के बारे में बात कर रही हैं, हो सकता है कि दोनों शूट के बाद बेड पर चली गईं हो।

आपको बता दें शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म गैसलाइट हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »