28 Mar 2024, 21:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अल्लू अर्जुन का लुक देख रहे जायेंगे दंग, सामने आया फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2023 9:04PM | Updated Date: Apr 7 2023 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले फैंस को दिया एक और स्पेशल तोहफा। फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर किया शेयर आज ही फिल्म का टीजर रिलीज कर फैंस को सरप्राइज दिया गया। जहां एक तरफ फैंस फिल्म का टीजर देख खुशियां मना ही रहे थे कि उनके लिए फिल्म से एक और अपडेट सामने आ गया है। अब अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे से पहले फैंस को एक और स्पेशल तोहफा दे दिया है। उन्होंने फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक्टर बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। उनका ये लुक चर्चा का विषय बन गया है। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को 'पुष्पा: द रूल' के पोस्टर की झलक दिखाई है जिसमें उनका लुक रोंगटे खड़े कर देने वाला है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला है। एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है।

अल्लू अर्जुन के मल्टीकलर मेकअप ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है जो शिव की तीसरी आंख की तरह दिखाई दे रही है। हाथ में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन का ये लुक बेहद डरावना है। 'पुष्पा: द रूल' के इस पोस्टर को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के बर्थडे से एक दिन पहले 'पुष्पा 2' का टीजर भी जारी किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। खबरें आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ने जो कुछ भी शूट किया गया था, उसे डिलीट करने का फैसला किया। डायरेक्टर सुकुमार फिल्म के रिजल्ट से खुश नहीं थे और इसलिए उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है। अब फिलहाल इसकी रिलीज डेट से जुड़ी कोई खबर नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »