16 Apr 2024, 12:35:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2023 8:24PM | Updated Date: Apr 5 2023 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। ये अवॉर्ड समारोह बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में हुआ, जिसमें रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।न्यूज ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना टंडन साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल लुक में पहुंची हैं।  एक्ट्रेस को ये अवॉर्ड इंडियन सिनेमा में योगदान और उनके परोपकारी काम के लिए दिया गया है।

एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों में भी एक्टिव हैं। वह बच्चों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। वह 'रवीना टंडन फाउंडेशन' की संस्थापक भी हैं, जो मुख्य धारा से वंचित बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा देने का काम करती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन ने साल 2021 में वेब सीरीज अरण्यक से डेब्यू किया है। इसके अलावा वह यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आ चुकी हैं। अब रवीना टंडन बहुत जल्द 'घुड़चढ़ी' में दिखेंगी, जो एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें वह संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »