29 Mar 2024, 16:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'पठान' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई पर शाहरुख खान का आया पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2023 12:59PM | Updated Date: Jan 29 2023 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है। इस बीच शाहरुख खान ने शनिवार को ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया है। इस दौरान उन्होंने 'पठान' के ताबड़तोड़ कलेक्शन पर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है। आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि, 'सर पठान मूवी का कलेक्शन देखकर कैसा महसूस हो रहा है आपको? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, 'भाई नंबर्स फोन के होते हैं, हम तो खुशी गिनते हैं'।

इसके अलावा एक और यूजर ने पूछा, 'पठान का ये रिकॉर्ड देखने के बाद कैसा लगा रहा है आपको?' शाहरुख खान ने सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देकर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा, 'हा हा लगता है कि अब गांव वापस चला जाऊं।' शाहरुख खान से सेशन के दौरान एक यूजर ने कहा कि पठान ने साबित कर दिया कि प्यार, हर भाषा, धर्म, जाति और क्षेत्र से ऊपर है। पठान की सफलता भारत की सफलता है। इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'हमारे सामने एक ही सच्चाई है और वो है कि हम सब एक ही मां और पिता की संतान हैं। भारत के..हिंदुस्तान के...इंडिया के। जय हिंद'।

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पठान' ने शुक्रवार को 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले फिल्म ने बुधवार को 55 करोड़ और गुरुवार को 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म भारत में 161 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है। यह YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान ने पठान नाम के एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। दिलचस्प बात है कि शाहरुख की पठान में सलमान खान ने कैमियो किया है। फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »