20 Apr 2024, 11:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न एक्ट्रेस का हर अंदाज काबिल-ए-तारीफ होता है। अब प्रियंका लंदन में सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा एक मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने लंदन गई हुई हैं। ब्रांड के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस हाई स्लिट वाले गोल्डन कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने कहा कि खूबसूरती उनके सामने एक छोटा शब्द है, जितनी गॉर्जियस वह लग रही थीं। वहीं, एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए कहा, 'हमारी देसी क्लियोपाट्रा।'

मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने से पहले एक्ट्रेस छेलो शो को लेकर खबरों में बनी हुई थीं क्योंकि लंदन जाने से पहले प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री फिल्म छेलो शो की एक खास स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की थी। जहां, फिल्म के प्रोड्यूसर डेविड दुबिंस्की (David Dubinsky), चाइल्ड आर्टिस्ट भाविन रबरी और फिल्म की बाकी टीम ने शिरकत की थी।

प्रियंका चोपड़ा उन स्टार्स में शामिल हैं, जो लगातार काम करने में विश्वास रखते हैं। एक्ट्रेस एक के बाद एक नए-नए प्रोजेक्ट से जुड़ती रहती हैं। प्रियंका जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »