28 Mar 2024, 18:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी की खबरों के बीच दुबई पहुंचे केएल राहुल-अथिया, नये साल का जमकर मनाया जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2023 9:14PM | Updated Date: Jan 1 2023 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की ही तरह भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल नया साल मनाने दुबई पहुंचे। उनके साथ गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी नजर आईं। दोनों ने एक साथ नए साल का स्वागत किया। केएल राहुल ने अथिया के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की। दोनों ही काले रंग के कपड़ों में एक साथ काफी ग्लैमरस नजर आ रहे थे। कपल के साथ उनके कई करीबी दोस्त भी दिखाई दिए। 

अथिया शेट्टी के अलावा उनके दोस्तों ने भी तस्वीरें शेयर की जिसमें ये कपल रोमांटिक पोज में नजर आए।फैंस को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते कुछ सालों से दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते आ रहे हैं। केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू  टी20 सीरीज से आराम मांगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल ने शादी के लिए छुट्टी मांगी है। राहुल और अथिया इस महीने  शादी कर सकते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »