24 Apr 2024, 22:36:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को लेंगे फेरे, इस महल में आएगी बारात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2022 9:03PM | Updated Date: Dec 30 2022 9:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बोलीवूड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति ने किया है। सूत्रों ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में शादी होगी। शादी की प्री वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम शामिल है। शादी 6 फरवरी को होगी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि कटरीना कैफ और विकी कौशल की तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी रॉयल शादी करने वाले हैं। यह जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। इस अवसर पर काफी सिक्योरिटी की भी व्यवस्था की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड के कई कलाकार भाग लेंगे और इसे बहुत ही प्राइवेट अफेयर रखने का प्रयास किया जाएगा। बॉडीगार्ड 3 फरवरी को जैसलमेर पहुंच जाएंगे। जैसलमेर पैलेस होटल एक अच्छी प्रॉपर्टी है। वहीं, इसमें काफी अच्छे लोकेशन भी है। दोनों की शादी भव्य होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसके पहले दोनों ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। दोनों कई पार्टी में भी एक साथ नजर आते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »