25 Apr 2024, 17:39:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2022 8:10PM | Updated Date: Dec 29 2022 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' में विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी और जयम रवि की अहम भूमिका है। फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2'की रिलीज डेट का आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया गया है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने एक टीजर जारी कर घोषणा की कि 'पोन्नियिन सेल्वन-2 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के टीजर में चियान विक्रम , जयम रवि , कार्थी और ऐश्वर्या राय की झलक दिखाई गई है। टीजर में लिखा गया है, चोल लौट आए हैं।पोन्नियिन सेल्वन-2 PS-2 मणि रत्नम की पिछली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन की सीक्वल है। इस फिल्म को तमिल के साथ-साथ हिंदी तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »