28 Mar 2024, 23:38:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अल्लू अर्जुन की फिल्म ने लिया उछाल, 100 करोड़ से बस इतनी दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 3:54PM | Updated Date: Jan 27 2022 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज का हिंदी वर्जन बाहुबली- द बिगिनिंग की तर्ज पर आगे बढ़ता नजर आ रहा है। 2015 में रिलीज हुई इस तेलुगु फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने 100 करोड़ के पड़ाव को पार करके ट्रेड को चौंका दिया था। यह दक्षिण भारत से आयी पहली फिल्म थी, जिसके हिंदी डब वर्जन ने इतनी कमायी की थी। अगर पुष्पा हिंदी 100 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेती है तो यह कारनामा करने वाली यह दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्म होगी। हिंदी दर्शकों के बीच पुष्पा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 26 जनवरी को फिल्म के नेट कलेक्शंस एक करोड़ के पार पहुंच गये, जबकि सिनेमाघरों में फिल्म का यह 41वां दिन था। पुष्पा 17 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा ने गणतंत्र दिवस पर डेढ़ करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन एक करोड़ रुपये रहा।

इसके साथ फिल्म के हिंदी वर्जन का नेट कलेक्शन 97 करोड़ हो चुका है। यानी 100 करोड़ के लिए इसे अब 3 करोड़ की ओर दरकार है। पुष्पा इस वक्त रिलीज के छठे हफ्ते में चल रही है। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से कोई नई रिलीज ना होने के कारण हिंदी बेल्ट में पुष्पा- द राइज के शोज जारी हैं। हालांकि, सिनेमाघर जहां-जहां खुले हैं, वहां 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित किये जा रहे हैं। फिल्म के हफ्ता-दर-हफ्ता कलेक्शंस देखें तो पहले हफ्ते में लगभग 27 करोड़, दूसरे हफ्ते में 20 करोड़, तीसरे हफ्ते में 24.62 करोड़, चौथे हफ्त में 12.41 करोड़ और पांचवं हफ्ते में 7.20 करोड़ जमा किये थे। छठे हफ्ते में छह दिनों का कलेक्शन लगभग 5.50 करोड़ हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जनवरी का महीना खत्म होते-होते 100 करोड़ का पड़ाव पार कर सकती है। फरवरी में कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में पुष्पा की स्क्रींस काफी कम हो जाएंगी, जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस प्रभावित हो सकते हैं। बता दें, पुष्पा हिंदी में भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »