29 Mar 2024, 00:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

‘तड़प’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, दूसरे दिन भी इतने करोड़ का कलेक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2021 11:55AM | Updated Date: Dec 5 2021 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ को सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई बड़ा स्टारकास्ट ना होने के बावजूद फिल्म को देखने लोग पहुंच रहे हैं। ‘तड़प’ के अलावा सिनेमाघरों में ‘अंतिम’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ लगी हुई है हालांकि दोनों ही फिल्मों की रफ्तार कम हो गई है। ‘तड़प’ को देखने वालों की संख्या में ज्यादातर कॉलेज जाने वाले युवा हैं, ऐसे में सिनेमाघरों में सुबह की टिकट बिक्री भी अच्छी रही। अभी रविवार का दिन बाकी है। छुट्टी में इसे फायदा मिलता नजर आ रहा है। फिल्म ‘तड़प’ ने पहले शुक्रवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 4.25 करोड़ की कमाई की है इस तरह इसने दो दिन 8.25 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब रविवार का इंतजार किया जा रहा है। मेट्रो शहरों के अलावा भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। फिल्म के कलेक्शन ने क्रिटिक्स को भी सरप्राइज कर दिया।
 
फिल्म को दिल्ली और यूपी में अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि यूपी के सिंगल स्क्रीन में गिरावट देखी गई है। अब वीकेंड के बाद ही फिल्म की किस्मत तय होगी। फिल्म में अहान शेट्टी के अपोजिट अभिनेत्री तारा सुतारिया हैं। ‘तड़प‘ को देश में 1656 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 451 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म तेलुगू सुपरहिट ‘आरएक्स 100’ की हिंदी रीमेक है। इसका निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया है। जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म के लिए अहान ने अपना वजन 11 किलो बढ़ाया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में उन्होंने नेपोटिज्म के सवाल पर कहा था कि यह फिल्म उन्हें अपने पिता की वजह से नहीं बल्कि टैलेंट से मिली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »