29 Mar 2024, 10:04:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान को याद कर रो पड़े सलमान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2021 3:10PM | Updated Date: Oct 9 2021 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद की हिट जोड़ी हमेशा के लिए टूट चुकी है। क्योंकि म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान ने लंबी बीमारी के चलते इस दुनियां को पिछले साल 31 मई अलविदा कह दिया था। 7 अक्टूबर को वाजिद की बर्थ एनिवर्सरी के दिन भाई जान ने साजिद खान के साथ उनको याद करते हुए एक छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया है। भाई के इस सेलिब्रेशन में उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी वहां नजर आईं थी। जिसे देख सभी को हैरानी हुई है। सेलिब्रेशन का यह वीडियो साजिद खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस विडियो में दबंग खान वाजिद के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर रहे थे। और इसके बाद सलमान और साजिद एक साथ मिलकर केक काटते हुए भी नजर आए थे। 
 
बतादें कि इस खास वीडियो से एक खास बात भी सामने आई कि यूलिया वंतूर भी वहां मौजूद थी। जिसे देखकर लोगों को थाड़ी हैरानी हो रही है .साथ ही सलमान के फैंस को खुशी भी .साजिद ने वीडियो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है कि, "हैप्पी बर्थडे वाजिद। महान म्यूजिशियन, माइंड-ब्लोइंग इंसान और डियरेस्ट भाई। हम तुम्हें याद करते हैं। WELLसभी को ये बात अच्छे से पता है कि सलमान साजिद-वाजिद के कितने करीबी हैं। दोनों भाईयों ने सलमान की फिल्म तेरे नाम, मुझसे शादी करोगी, दबंग सुल्तान,और एक था टाइगर जैसी बड़ी फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है.जिसे खूब पसंद भी किया गया था.वहीं आपको बतादें कि वाजिद ने हुड हुड दबंग में  फेविकोल से जैसे गानों को भी अपनी आवाज दी थी।
 
हम आपको यह भी बतादें कि वाजिद खान के निधन साजिद खान एक मीडिया संस्थान से साझा किया था कि, वाजिद की मौत से सलमान काफी ज्यादा टूट गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि,  उनके आंसू तक निकल आए थे बात करते हुए, मैंने भाई से बोला था भाई मुझे महसूस हो रहा है कि वाजिद यही है। ये सुनकर सलमान भाई भी पीछे स्विमिंग पूल की तरफ चले गए थे और आसमान की तरफ देखकर  रोने लगे थे । सलमान का भावुक होना तो लाजमी है क्योंकि उनकी वाजिद खान के साथ काफी गहरी दोस्ती थी .और दोस्तों को कोई इतनी आसानी से नहीं भूलता है। और भाईजान के प्यार के बारे में सभी को पता है, कि वो किसी को कितनी शिद्दत से चाहते है.उनके प्यार और नफरत से तो हर कोई वाकिब है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »