23 Apr 2024, 20:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जॉन-अर्जुन की 'एक विलन रिटन्र्­स' इस दिन होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2021 11:16AM | Updated Date: Sep 30 2021 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलन रिटन्र्­स' अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज होगी। वर्ष 2014 में एक विलेन प्रदर्शित हुयी थी, जिसमें सिद्धार्थ मल्­होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभायी थी। एक विलेन के सीक्­वल 'एक विलन रिटन्र्­स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आयेंगे।

 'एक विलन रिटन्र्­स' की रिलीज डेट की घोषणा फिल्म मेकर्स ने कर दी है। अब यह फिल्म ईद के मौके पर अगले साल 08 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कहा, ‘‘एक विलन बड़े ऐक्­शन, ज्­यादा सस्­पेंस और डबल ड्रामा के साथ वापसी कर रही है। यह बालाजी की सबसे स्­पेशल फ्रैंचाइज है और अब एक विलन रिटन्र्­स दर्शकों को सीट से बांधकर रखेगी। मुझे फिल्­म की मेंकिंग का हर मोमेंट पसंद है और अब इसकी ईद रिलीज को लेकर रोमांचित हूं।’’   फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने कहा, ‘‘हम एक विलन रिटन्र्­स बनाने के लिए एक विलन के स्­केल को ऊपर बढ़ा दिया है। फिल्­म ईद की रिलीज डिजर्व करती है और मैं एक्­साइटेड हूं कि हम फिल्­म के साथ न्­याय कर रहे हैं। हमने जो ऐक्­शन बचाकर रखा है, उसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।’’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »