25 Apr 2024, 16:31:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी खेसारीलाल-काजल राघवानी की 'लिट्टी चोखा'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2021 5:48PM | Updated Date: Sep 23 2021 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्‍म 'लिट्टी चोखा' दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। 'लिट्टी चोखा' का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। फिल्‍म 'लिट्टी चोखा' के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया, ‘‘हमारी फिल्‍म पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। इसलिए हमने इसके रिलीज का शुभ मुहूर्त दुर्गा पूजा का रखा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्‍म हमारी तरफ से तोहफा होगा। फिल्‍म 'लिट्टी चोखा' देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे हमने अपनी फिल्म की कहानी गाँव से निकल कर लायी है, जिसका इंतजार भी सभी कर रहे थे। ’’ 
 
निर्माता ने कहा, ‘‘फिल्‍म को निर्देशक पराग पाटिल ने बड़ी खूबसूरत से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। आप जब फिल्‍म देखेंगे तो उम्मीद से कहीं ज्यादा पाएंगे। हमने फिल्‍म के हर पहलू पर बारीकी से काम किया है। पूरी टीम की मेहनत का नतीजा यह फिल्‍म है, जो आप दुर्गा पूजा के अवसर पर देख पाएंगे - अपने नजदीक के सिनेमाघरों में। फिल्‍म बेहद सहज और सरल है, इसलिए मेरी अपील होगी कि आप पूरे परिवार के साथ जाकर फिल्‍म देखें।’’गौरतलब है कि 'लिट्टी चोखा' के लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है। इस फिल्‍म में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह,  प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »