16 Apr 2024, 20:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

KRK पर लगा सनसनीखेज रेप का आरोप, मॉडल ने दर्ज कराई शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 11:55AM | Updated Date: Jul 27 2021 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। केआरके अक्सर बड़े-बड़े स्टार्स से पंगे लेते और विवादित बयान देकर ट्रोल होते नजर आते हैं। बॉलिवुड ऐक्‍टर और खुद को 'नंबर-1 क्रिटिक' बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) पर रेप की कोश‍शि का सनसनीखेज आरोप लगा है। एक फिटनेस मॉडल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। केआरके पहले से ही सलमान खान के मानहानि केस में कोर्ट-कचहरी में उलझे हुए हैं। इस बीच फिटनेस मॉडल के आरोपों ने हर किसी को चौंका दिया। क्रिटिक ने हाल ही में आलिया और रणबीर की शादी से लेकर तलाक तक की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, इस बार केआरके काफी बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। एक फिटनेस मॉडल ने क्रिटिक पर रेप का आरोप लगाया है।
 
फिटनेस मॉडल ताशा हयात ने केआरके (KRK Accused Of Rape) पर रेप की कोशिश करने का आरोप मढ़ा है। ताशा ने ये FIR 26 जून 2021 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। हालांकि, अब तक इस पर केआरके या एक्ट्रेस का कोई बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ताशा के जरिए दर्ज कराई गई शिकायत की FIR कॉपी खूब वायरल हो रही है।
 
ताशा हयात ने पिछले कुछ सालों में खूब नाम कमाया है। ताशा फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट करती हैं साथ ही फैंस भी उनके पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केआरके इन दिनों अपने दुबई वाले घर पर हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने घर के बाहर से सेल्फी पोस्ट की थी। केआरके का भी सोशल मीडिया से पुराना और गहरा नाता है।
 
कमाल राशिद खान कभी भाईजान सलमान खान से सीधा पंगा मोल ले लेते हैं, तो कभी कंगना को दीदी और तापसी पन्नू को सी-ग्रेड एक्ट्रेस बताकर लाइमलाइट बटोरते हैं। केआरके और मीका की भी गंदी झड़प हो चुकी है। हाल ही में एक्टर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी से लेकर तलाक तक की भविष्यवाणी की। जिसके मुताबिक, रणबीर कपूर 2022 के आखिर तक आलिया भट्ट के साथ शादी कर लेगा लेकिन रणबीर कपूर उसे शादी के 15 साल के अंदर-अंदर तलाक भी दे देगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »