28 Mar 2024, 21:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पवन सिंह का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' को मिले 100 मिलियन व्यूज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2021 5:50PM | Updated Date: Jul 14 2021 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गाने 'पुदीना ऐ हसीना' को 100 मिलियन व्यूज मिल गये हैं। पवन सिंह का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' का जलवा लगातार जारी है, जिस वजह से यह गाना आज 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया। इस गाने के साथ खास बात यह भी है कि यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने यूट्यूब पर पिछले सप्ताह देशभर में पवन सिंह को सबसे अधिक सुने जाना वाला बना दिया। गाना 'पुदीना ऐ हसीना' का लोगों में खूब क्रेज है और यह भोजपुरी संगीतप्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया है।
 
गाना 'पुदीना ऐ हसीना' को म्यूजिक कंपनी वेब ने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 'पुदीना ऐ हसीना' गाने में पवन ने एक स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी को सबके सामने रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।पवन सिंह के इस गाना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो एडीटर रवि पंडित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »