19 Apr 2024, 11:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिका उषा उत्थुप को 'द ग्लोबल देसी' किताब बेहद पसंद आयी है। उषा उत्थुप संगीत जगत में उनकी अपनी अनोखी आवाज़ के लिए पहचानी जाती हैं। 17 भारतीय भाषाओं और 08 विदेशी भाषाओं में गाना गा चुकीं पद्मऊषा उत्थुप को किताब पढ़ने का भी बेहद शौक है।ऊषा उत्थुप अब तक कई किताबें पढ़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें द ग्लोबल देसी नामक बुक बेहद दिलचस्प लगी। पसंदीदा लेखक संदीप भुटोरिया की किताब पढ़कर उषा उनकी किताब की विशेषता और उनके लेखन से काफी प्रभावित हुयी हैं।
 
उषा उत्थुप ने पुस्तक की प्रस्तावना भी लिखी हैं। उषा उत्थुप ने कहा,“द ग्लोबल देसी, संदीप (भूटोरिया) , के दिल के बेहद करीब हैं। जब मैंने भुटोरिया से इस पुस्तक को लिखने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा मुझे यात्रा करना बेहद पसंद हैं स्पेशली नयी संस्कृति को डिस्कवर करना और नयी संस्कृति की खोज करना चूँकि मुझे अलग अलग लोगो से बात करना पसंद हैं। मैं जहाँ भी घूमने जाता हूँ वहा पर अपने दिल में भारत को साथ लिए चलता हूं।” 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »