20 Apr 2024, 14:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान नही ऋतिक को लेकर 'इंशाअल्लाह' बनायेंगे भंसाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2021 12:27PM | Updated Date: Jul 13 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली, ऋतिक रौशन और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म 'इंशाअल्लाह' बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' सलमान खान को लेकर बनाना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी। संजय लीला भंसाली इस समय 'हीरा मंडी' वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं। भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' पर भी काम कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर 'इंशाअल्लाह' प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट ऋतिक रौशन काम करते नजर आ सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि ऋतिक रौशन और संजय लीला भंसाली के बीच फिल्म को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। ऋतिक को स्क्रिप्ट पसंद आई है लेकिन उन्होंने कुछ बदलाव करने की रिक्वेस्ट की है। संजय लीला भंसाली ने भी स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। 'इंशाअल्लाह' के 2022 की सेकंड हाफ में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »