19 Apr 2024, 15:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिलीज होगी'भेड़िया',वरुण धवन-कृति सेनन निभाएंगे मुख्य किरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2021 5:57PM | Updated Date: Jul 11 2021 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के खत्म होने के साथ ही साथ वरुण ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दिया है। साथ ही साथ एक्टर ने ये भी बताया है कि फिल्म थियेटर में रिलीज होगी। बता दें कि सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'भेड़िया' को डायरेक्टर अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं। इसमें वरुण के अलावा कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल हैं।
 
फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए वरुण धवन ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि फिल्म भेडिया अगले साल ( 2022) 14 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खबर को शेयर किया। इतना ही नहीं दोनों ने अपने-अपने पोस्ट से शूटिंग के खत्म होने पर पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »