20 Apr 2024, 18:45:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर-आलिया को लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनायेंगे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 6:07PM | Updated Date: Jul 6 2021 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनाने जा रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की घोषणा की है। फिल्म में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह और रानी का किरदार आलिया भट्ट निभा रही हैं। करन जौहर अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह एक बार फिर निर्देशन करते हुए नजर आएंगे। 

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं, फÞल्मि इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।’’

करण जौहर द्वारा निर्देशित,  हीरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है।  कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा,  शशांक खेतान और  सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में प्रदर्शित होगी। कहा जा रहा है इस फिल्म में शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन की भी अहम भूमिका होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »