29 Mar 2024, 21:17:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'रॉकी और रानी की Love Story लेकर आ रहे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 12:21PM | Updated Date: Jul 6 2021 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्‍म अभिनैता रणवीर सिंह के Birthday पर करण जौहर ने अपनी डायरेक्टोरियल कमबैक फ़िल्म का एलान कर दिया। 5 साल बाद किसी फ़िल्म को निर्देशित कर रहे करण इस बार एक प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं और इसे नाम दिया है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। फ़िल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल निभाएंगे।  करण ने एक Teaser Video के साथ फ़िल्म की Lead Star Cast और Title का एलान किया। करण ने लिखा- कैमरे के सामने अपने फेवरिट लोगों के साथ लेंस के पीछ जाने के लिए रोमांचित हूं। रॉकी और रानी की प्रम कहानी प्रस्तुत है, जिसकी लीड स्टार कास्ट में कोई और नहीं, बल्कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। फ़िल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमीत रॉय ने लिखी है।
 
करण ने आगे बताया कि बेशक़ यह Love Story है, लेकिन पारम्परिक प्रेम कहानी नहीं है। Rocky और रानी आपकी प्रचलित प्रेम कहानियों को पुनर्परिभाषित कर नये सफ़र ले जाएंगे। बाक़ी के परिवार से आज 2 बजे मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, 2022 में रिलीज़ होगी। बता दें, करण की आख़िरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल है, जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में करण ने रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बनाकर सेंसेशन मचा दी थी। 
 
फ़िल्म में दोनों की कैमिस्ट्री की बहुत चर्चा रही। अनुष्का शर्मा भी फ़िल्म की Lead Star Cast  का हिस्सा थीं। ऐ दिल है मुश्किल का संगीत काफ़ी चर्चित रहा था। फ़िल्म Box Office पर भी कामयाब रही थी। हालांकि, इस बीच करण ने लस्ट स्टोरीज़ और घोस्ट स्टोरीज़ की एक-एक कहानी को डायरेक्ट किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »