29 Mar 2024, 11:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के लिए गिरफ्तार किया है। प्राचीन पर भारतीय दंड संहिता की धारा- 354,342,323, 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में प्राचीन के खिलाफ शिकायत की थी। पिछले एक महीने में टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं पर हुए कथित अत्याचार की यह तीसरी बड़ी खबर है।
 
इससे पहले नागिन एक्टर पर्ल वी पुरी को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया था, पर्ल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरार भी उनकी पत्नी निशा रावल ने उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था।करण और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस ने अब कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लगातार आने वाली खबरें इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »