29 Mar 2024, 17:27:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता अनुपम खेर ने दोस्तों संग रिज पर सैर का लिया मजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 7:05PM | Updated Date: Jun 18 2021 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों शिमला हैं और उन्होंने आज अपने दोस्तों के साथ ऐतिहासिक शिमला के रिज पर सैर का मजा लिया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब दिखे। प्रशंसकों ने अनुपम खेर के साथ तस्वीरें भी लीं। उसके बाद अनुपम खेर डीएवी स्कूल भी गए जहां से उन्होंने शिक्षा हासिल की है। अनुपम खेर करीब दो साल बाद शिमला आए हैं। अनुपम खेर ने कहा कि शिमला से उनका भावनात्मक रिश्ता रहा है।
 
इससे पहले कल शाम अनुपम खेर ने पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। डीजीपी संजय कुंडू ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह, एक शॉल और एक टोपी भेंट की। डीजीपी ने उन्हें सामान्य रूप से हिमाचल पुलिस की गतिविधियों और विशेष रूप से हाल के दिनों में पुलिस में महिलाओं की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने खेर को एक कॉफी टेबल बुक वीरांगना भी भेंट की, जिसका अनावरण इस वर्ष की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »