29 Mar 2024, 11:10:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सुबोध यादव सेठ और आर:आर प्रिंस की फिल्म में काम करेंगे खेसारी लाल यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2021 5:44PM | Updated Date: Jun 16 2021 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, अभिनेता सुबोध यादव सेठ और आर.आर प्रिंस निर्मित पहली फिल्म में काम करने जा रहे हैं। सुबोध यादव सेठ और डीओपी आर आर प्रिंस ने टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने वाली फिल्म के लिये खेसारी लाल यादव को साइन कर लिया है। वहीं पराग पाटिल इस बैनर की फिल्म का निर्देशन करेगे।
 
इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें विशेष सहयोग मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव का होगा। सुबोध यादव सेठ और आर.आर प्रिंस ने बताया कि फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी होंगे,जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। हालांकि अभी फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। साथ ही बाकी कलाकारों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कि टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री आने वाले दिनों में एक से बढ़ कर एक फिल्में लेकर आएगी, जो मनोरजन के साथ एक सार्थक सन्देश भी देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »