23 Apr 2024, 16:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवूड के मशहूर सिंगर बादशाह और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी एक बार फिर से फैंस का जीतने के लिए आ चुके है। उनका धमाकेदार Song पानी पानी बुधवार को रिलीज हो चुका है। Song में जैकलीन और बादशाह की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस को बंजारा लुक में दिखाया गया है। उनका ये सॉन्ग सारेगामा के आधिकारिक Youtube पर रिलीज किया गया है। ये गाना रिलीज होतो ही Youtube पर वायरल हो रहा है। इस रोमांटिक Song को बादशाह औऱ आस्था गिल ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। साथ ही दोनों ने मिलकर कंपोज किया है। Song की इस Video को कोरियोग्राफ पियुष भगत और शाजिया सामजी ने किया है।

इस Video Song को राजस्थान के जैसलमेर के शानदार इलाकों में शूट किया गया है। सॉन्ग में बादशाह और जैकलीन की केमिस्ट्री रेगिस्तान में चमकते हुए सूरज की तरह दिख रही है। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग का एक पोस्टर शेयर कर सॉन्ग के टीजर रिलीज होने की जानकारी दी थी। टीजर वीडियो की शुरूआत में जैकलीन राजस्थान ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिखती हैं। इसके बाद म्यूजिक के साथ बादशाह की एंट्री होती हैं और शानदार रेगिस्तान की झलक भी दिखाई दी थी। जैकलीन और बादशाह की जोड़ी सुपरहिट सॉन्ग ‘गेंदा फूल’ में नजर आई थी। इस सॉन्ग में दोनों की कमेस्ट्री को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »