19 Apr 2024, 15:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिलीप कुमार की सेहत में सुधार, कल हॉस्पिटलसे मिल सकती है छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2021 5:33PM | Updated Date: Jun 9 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्‍मी दुनिया के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी दिलीप कुमार  के Social Media अकाउंट के जरिए फैंस के साथ Share की गई है। दिलीप कुमार  के Twitter पर किए गए ट्वीट में कहा गया है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। बता दें कि दिलीप कुमार (98) को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार को उपनगरीय खार के गैर-कोविड अस्पताल हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

फैसल फारूकी के द्वारा किये गए ट्वीट में लिखा है, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद..। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बातचीत की।उन्हें उम्मीद है कि उन्हें (दिलीप कुमार को) कल छुट्टी दे दी जाएगी।'
 
फैसल फारूकी की तरफ से किए गए इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन देते हुए दिलीप कुमार के लिए दुआ मांग रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इससे पहले  सायरा बानो ने सोमवार शाम एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अपने दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए गए अपने बयान में, सायरा बानो ने कहा था कि 98 वर्षीय स्थिर है और जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »