18 Apr 2024, 10:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलीप कुमार का हाल देखने के लिए अस्पताल पहुंचे शरद पवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2021 4:15PM | Updated Date: Jun 6 2021 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्‍म अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। फोटो में शरद पवार को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। कुछ घंटे पहले दिलीप कुमार के मैनेजर ने स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट दी थीl इसमें लिखा था, 'दिलीप साहब को नॉन कोविड-19 हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा सामान्य टेस्ट और जांच के लिए किया गया है। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। डॉक्टर नितिन गोखले की निगरानी में टीम काम कर रही हैl कृपया साहब के लिए प्रार्थना करें और अपना ध्यान रखें।'

अभिनेता दिलीप कुमार के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैंl पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी के चलते दिलीप कुमार के दो छोटे भाई असलम खान और एहसान खान का निधन हो गया थाl दिलीप कुमार को पिछले महीने भी अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl हालांकि दो दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया थाl दिलीप कुमार की आयु 98 वें वर्ष हैl दिलीप कुमार ने ज्वार भाटा नामक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl यह फिल्म 1944 में आई थीl इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनका बॉलीवुड करियर 5 दशकों का हैl इनमें उन्होंने कोहिनूर, मुग़ल-ए-आजम, देवदास, नया दौर और राम और श्याम जैसी फिल्में की हैl उन्हें आखिरी बार 1998 में आई फिल्म किला में देखा गया था।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »