24 Apr 2024, 08:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'पानी पानी' Song का टीजर हुआ आउट, बादशाह और जैकलिन फर्नांडीस फिर मचाएंगे धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2021 6:01PM | Updated Date: Jun 5 2021 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवूड रैपर बादशाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर छा जाने को तैयार हैं। 'गेंदा फूल सॉन्ग की आपार सफलता के बाद दोनों सितारे जल्द ही अपने नए म्यूजिक वीडियो 'पानी पानी' में नजर आएंगे। शनिवार को  'पानी पानी' Song का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होने के साथ यह टीजर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और वायरल हो रहा है।

रैपर बादशाह और जैकलिन फर्नांडीस के New Song 'पानी पानी' के टीजर को कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया गया है। YouTube पर अभी तक इसे 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के टीजर में दोनों सितारों की जोड़ी काफी कमाल लग रही है। इस सॉन्ग को पूरी तरह से नए लोकेशन पर शूट किया गया है, जिससे कि दर्शकों को नया एक्सपीरियंस हो सके। बादशाह और जैकलिन फर्नांडीस का सॉन्ग  'पानी पानी' आगामी 9 जून को रिलीज हो जाएगा।
 
बता दें कि दोनों सितारों ने इससे पहले 'गेंदा फूल सॉन्ग में साथ काम किया था। दर्शकों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आई थी। बादशाह ने अपने करियर में इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। उनमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी खूब प्रसिद्ध हुए। वहीं, जैकलीन ने 2001 में फिल्म 'अलादीन' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »