25 Apr 2024, 21:48:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नागिन 3 के एक्टर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2021 5:38PM | Updated Date: Jun 5 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेलीविजन एक्टर पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर वसई में नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पर्ल को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने के जुर्म में हिरासत में लिया है। मीरा भायंदर वसई विरार (एमबीवीवी) डीसीपी, जोन 2,  संजय पाटिल ने कहा कि उन्हें  पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और बलात्कार के लिए मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उनपर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ओफ्फेंस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने कहा कि यह एक पुराना मामला है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि पुरी ने टीवी धारावाहिक में करियर का वादा करके उसके साथ यौन शोषण किया था। पर्ल की नागिन 3 की सह-कलाकार अनीता हसनंदानी उनके समर्थन में उत्तरी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, "कुछ बेतुकी खबरों के बारे में पता चला, मैं पर्ल को जानती हूं! यह सच नहीं है, सब झूठ हैं। मुझे यकीन है कि सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। पर्ल पुरी को नागार्जुन एक योद्धा, नज़र से खूबसूरत, बेपनाह प्यार, फिर भी ना माने।।।बदतमीज दिल सहित कई टीवी शो में देखा जा चुका है। उन्हें आखिरी बार सीरियल ब्रह्मराक्षस 2 में अंगद मेहरा का किरदार निभाते हुए देखा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »