29 Mar 2024, 06:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Cricket Universe Boss: क्रिस गेल करने वाले हैं बड़ा धमाका, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2021 7:01PM | Updated Date: Jun 3 2021 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल का जादू मैदान पर तो कायम है ही, साथ ही उनका सोशल मीडिया भी उतना ही रंगीन है। ये तो सभी जानते हैं कि गेल सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने डांस या फनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल बहुत जल्द नया धमाका करने वाले हैं। जिसका ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर दिया है। दरअसल क्रिस गेल का नया गाना रिलीज होने वाला है। गेल ने इंस्टाग्राम पर अपने नये गाने का पोस्टर जारी किया है। गेल ने इस बार अपने खास ट्रीपल सेंचुरी पर गाना बनाया है। जिसका नाम उन्होंने रखा है OUT A DI PARK । मालूम हो क्रिस गेल क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह चौकों और छक्कों की बरसात कर देते हैं, उसी तरह मैदान के बाहर भी अपने लग्जरी लाइफ मजे में जीते हैं। सोशल मीडिया को भी गेल बहुत ज्यादा वक्त देते हैं। गेल को आये दिन नयी-नयी जगहों पर घुमते हुए और मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। गेल अपने फैन्स को भी सोशल मीडिया में नयी-नयी तसवीरें और वीडियो अपलोड कर अपने बारे में जानकारी देते रहते हैं। गेल 41 साल के हो गये हैं, उसके बावजूद वो न तो अपने खेल में अपनी उम्र को हावी होने दिये हैं और न ही अपने निजी लाइफ में।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »