19 Apr 2024, 00:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Cancer से पीड़ित होने के बाद पहली बार नजर आईं किरण खेर, बेटे ने कीया Video Share

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2021 4:13PM | Updated Date: Jun 3 2021 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। बीते दिनों उनके पति अनुपम खेर ने बताया है कि वह Blood Cancer से पीड़ित हैं। बीते 6 महीने से किरण खेर अपना इलाज करवा रही हैं। Blood Cancer से पीड़ित होने के बाद किरण खेर की पहली झलक सामने आई है, जिसमें वह काफी अलग दिखाई दे रही हैं। सिकंदर खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टॉग्राम अकाउंट के जरिए Live सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैंस से बात करते हुए किरण खेर के लिए चिंता जाहिर करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।
 
बेटे सिकंदर खेर के Video में किरण खेर काउच पर बैठी हुई नजर आईं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही थी। बीमार होने की वजह से अभिनेत्री पहले से कमजोर दिख रही थीं। हालांकि किरण खेर के चेहरे पर मुस्‍कान देख लगता है कि कैंसर से वह हिम्मत के साथ जंग लड़ रही हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते और उनकी सलामती के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया है। वीडिया में अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं।
दिग्गज अभिनेता Video में सूप पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। Video में सिकंदर खेर कहते हैं, 'मैं अपने माता-पिता के साथ बैठा हूं और आप मिसेज खेर के पैर देख सकते हैं।' इस पर किरण अपने पैर हिलाकर फैंस से 'Hello' कहती हैं। सिकंदर खेर फैंस से मां की तबीयत के बारे में बताते हुए कहते हैं कि किरण मैम अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। इसके बाद काउच पर बैठीं किरण खेर का चेहरा वीडियो में नजर आता है।
 
Video में किरण खेर सिकंदर खेर से कहती हैं, 'कुछ ही महीनों में 41 साल के हो जाओगे, इसलिए अब तुम्‍हें शादी कर लेनी चाहिए।' सोशल मीडिया पर किरण खेर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बतादें किरण खेर मल्‍टीपल मायलोमा (एक तरह के Blood Cancer) की मरीज हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »