25 Apr 2024, 21:26:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। KRK ने इस बार सलमान खान से पंगा लिया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई'  की समीक्षा की थी। जिसके बाद सलमान खान ने उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस विवाद में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने सलमान का साथ देते हुए KRK पर जमकर हमला किया। जिसके बाद से उन्होंने अब अपना Twitter अकाउंट Lock कर लिया है।
 
इस हमले के बाद KRK  ने अपने Twitter अकाउंट की सेटिंग्स बदल दी है। उन्होंने अकाउंट Private One वन कर दिया है। उन्होंने रविवार को अपना अकाउंट Locked कर लिया है अब उनके फॉलोअर्स ही उनके अपडेट ट्विटर पर देख सकते हैं। मीका ने Social Media पर पंजाबी में लिखा था कि 'वह बॉलीवुड के सिर्फ सीधे-सादे लोगों को चुनता है। अपने बाप से नहीं उलझेगा। मेरे बेटे को कहो कि कृपया मुझे अनलॉक करे। मैं करन जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं। उसका बाप हूं।
 
मीका सिंह ने  Social Media पर एक Video शेयर करके सलमान खान का फेवर कीया था। उन्होंने Video में कहा था कि उन्होंने केआरके के खिलाफ केस दर्द करवा कर बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन मैं भाई से नाराज हूं कि उन्होंने ये काम करने में इतनी देर क्यों लगा दी। ये मेरा पड़ोसी है।अगर मेरे बारे में कुछ गलत बोलेगा तो केस नहीं होगा सीधे झापड़ पड़ेगा।
 
वहीं जब मीका ने सलमान का पक्ष लिया तो KRK ने उन्हें चिरकुट सिंगर बताया था।उन्होंने लिखा था था कि 'अब चिरकुट सिंगर पब्लिसिटी माने के लिए मामले में कूदा है। लेकिन मैं उसे भाव नहीं दूंगा। कूद बेटा जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिल्कुल नहीं दूंगा। क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है। इससे पहले ही वायरल हुए एक वीडियो में मीका केआरके के लिए गधा और चूहा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आए थे। सलमान का पक्ष लेते हुए वे कह रहे थे कि 'मैं हैरान हूं कि सलमान भाई ने उसके (KRK) खिलाफ केस करने में इतना वक्त क्यों लगाया। उस जैसे गधे को जितना जल्दी हो सके, सबक सिखाना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »