29 Mar 2024, 02:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Sonu Sood ने की मोगा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा, सरकार से चल रही बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2021 8:17PM | Updated Date: Jun 1 2021 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना संक्रमण और अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए मोगा में आक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। यह प्लांट सूद चैरिटी फाउंडेशन की तरफ से लगाया जाएगा। इस संबंध में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से भी बातचीत चल रही है। 

सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर व उनके जीजा गौतम सच्चर ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में आक्सीजन की आ रही कमी को देखते हुए सूद चैरिटी फाउंडेशन ने मोगा को 15 आक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिए हैं। कोई भी जरूरतमंद मरीज आक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए उनसे संपर्क कर सकता है। 

मालविका सूद ने कहा कि सूद चैरिटी फाउंडेशन पूरे देश में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के लिए आइसीयू बेड भी उपलब्ध करवा रही है। मरीजों को दवाएं भी दी जा रही हैं। मालविका ने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड आदि मुहैया करवा रही हैं। मोगा के गांव साफूवाला व सलीना में लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक भी किया गया, जिसके चलते दोनों गांवों में 100 फीसद वैक्सीनेशन हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »