25 Apr 2024, 04:30:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्वरा भास्कर और गुलशन देवैया की फिल्म ‘दोबारा अलविदा’ का टाइटिल ट्रैक रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2021 4:30PM | Updated Date: Jun 1 2021 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अभिनेता गुलशन देवैया की आने वाली शार्ट फिल्म ‘दोबारा अलविदा’ का टाइटिल ट्रैक आज रिलीज हो गया है। वन एंटरटैनमेंट के बैनर तले बनीं शॉर्ट फ़िल्म ‘दोबारा अलविदा’ में स्वरा भास्कर और अभिनेता गुलशन देवैया ने मुख्य भूमिका निभाई है। फ़िल्म का संगीत ‘तनु वेड्ज़ मनु’ फेम संगीतकार कृष्णा सोलो ने दिया है। सावेरी वर्मा रचित गीत ‘दोबारा अलविदा’ फिल्म के टाइटल ट्रैक के रूप में सुनाई देगा। गुलशन देवैया ने कहा, “यह गाना इस फ़िल्म के भाव पक्ष को बख़ूबी दर्शाता है। यह गाना वह सब कुछ कहता है, जो निर्देशक शशांक शेखर कहना चाहते थे और इस गाने के बिना यह फ़िल्म अधूरी है।”
 
संगीत निर्देशक कृष्णा सोलो ने कहा कि उन्होने इस गीत को बहुत दिल से बनाया एवं गाया है। उन्होंने कहा सावेरी द्वारा मेरे लिए रचित गानों में से यह मेरा सर्वप्रिय गाना है, जिसमें एक अधूरी प्रेम कहानी के भावों को हृदयस्पर्शी शब्दों में लिखा गया है। उन्होंने फ़िल्म के निर्देशक शशांक शेखर को उनपर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है। फ़िल्म के निर्देशक शशांक शेखर ने कहा, “यह गीत इस फ़िल्म के लिये बेहद महत्वपूर्ण है और फ़िल्म के कथानक से एकसार है। इसका श्रेय संगीत निर्देशक कृष्णा सोलो को और गीतकार सावेरी वर्मा को जाता है।
 
इस गाने के बोल तैयार होने के बाद उन्होंने इस फ़िल्म का नाम दोबारा अलविदा होना तय किया। पहले इसका वर्किंग टाइटल ‘सी यू सून’ था। सावेरी वर्मा ने बताया, ‘दोबारा अलविदा’ एक रोचक शीर्षक है। फ़िल्म की कहानी का सार है कि एक प्रेमी युगल ज़िंदगी की उलझनो में फंस कर अलग हो जाते है।आगे चल कर परिस्थितियाँ उन्हें फिर मिलाती है और वे दोनो पुरानी यादों में खो जाते हैं। कथानक और शीर्षक को बयां करता यह गीत ज़िंदगी की बारीकियों को बख़ूबी दर्शाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »