29 Mar 2024, 04:34:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Salman Khan को मिली धमकी, शख्स ने कहा करियर बर्बाद कर दुंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2021 6:07PM | Updated Date: May 30 2021 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) और अभिनेता सलमान खान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां केआरके की हरकतों से तंग आकर सलमान खान उनके खिलाफ केस दर्ज करवा चुके हैं। वहीं केआरके हैं कि ट्वीट के माध्यम से अभी भी सलमान पर जमकर निशाना साधते जा रहे हैं। केआरके ने अब अपने लेटेस्ट ट्वीट में बिना किसी का नाम लेते हुए करियर बर्बाद करने की धमकी दे डाली है। कुछ समय पहले ही कमाल आर खान ने फिल्म राधे का रिव्यू करते हुए सलमान खान पर निशाना साधा था। कमाल आर खान ने कहा था कि सलमान खान की ये फिल्म घटिया है। ये बयान सामने आने के बाद सलमान खान ने कमाल आर खान के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। हालांकि सलमान खान की लीगल टीम ने केस करने की वजह अलग बताई है। सलमान खान की लीगल टीम ने दावा किया है कि सलमान खान के बीइंग ह्यूमन ब्रांड के खिलाफ जहर उगल रहा था। जिसकी वजह से सलमान खान ये कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं। फिल्म राधे का इस केस से कोई लेना देना नहीं है। जिसके बाद से ही केआरके सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच कमाल आर खान ने एक बार फिर से सलमान खान पर हल्ला बोल दिया है। कमाल आर खान ने दावा किया है कि वो दबंग खान को बर्बाद कर सकते हैं। अपने ट्वीट में सलमान खान का नाम न लेते हुए कमाल आर खान ने लिखा, उन्होंने बहुत लोगों का करियर बर्बाद किया है। जिसने भी उसके खिलाफ बात की है वो बर्बाद हुआ है। अब मैं उसका करियर बर्बाद कर दूंगा। मैं इस इंसान को सड़क पर ले आऊंगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »