25 Apr 2024, 21:11:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

खेसारीलाल यादव का गाना डीजेलगाके गरियाइब सनम रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2021 3:06PM | Updated Date: May 29 2021 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव का नया गाना 'डीजेलगाके गरियाइब सनम' रिलीज हो गया है। खेसारीलाल यादव का गाना डीजेलगाके गरियाइब सनम टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारीलाल यादव और खुसबू तिवारी ने अपनी आवाज दी है। इन दिनों लगन का सीजन है, तो ज्यादातर भोजपुरी गाने शादी ब्याह से जोड़कर ही रिलीज हो रहे हैं।
 
खेसारीलाल यादव का यह गाना भी कुछ ऐसा ही हैं, जिसमे खेसारीलाल यादव की प्रेमिका की शादी किसी और से हो रही होती है और तभी वह अपनी प्रेमिका से कहते हैं कि 'डीजेलगाके  गरियाइब सनम'। खेसारीलाल यादव ने कहा, 'डीजेलगाके गरियाइब सनम' भोजपुरी समाज के लोगों को समर्पित है। इस गाने को आप सभी और प्यार दीजिए। दुलार दीजिए और अपने दोस्त-भाईयों के बीच शेयर करिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »