नई दिल्ली। कोविड़-19 की दुसरी लहर के कारण देश के हालात गंभीर बने हुए है। कहीं अस्पतालों में बेड की कमी, तो कहीं ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं लोग। ऐसे में सोनू सूद से लेकर कई हस्तियां कोविड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई हैं। इन हस्तियों में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं। अनुष्का और विराट ने एक फंडरेजर के जरिए कोविड-19 पीड़ितों और जरूरतमंद लोगों के लिए करीब 3.6 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अनुष्का और विराट ने 7 मई यानी शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने घोषणा की थी कि वे कोविड-19 पीड़ितों के लिए एक फंडरेजर शुरू कर रहे हैं।
यह रकम केवल एक दिन में जुटाई गई है। अनुष्का और विराट ने 7 मई यानी शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने घोषणा की थी कि वे कोविड-19 पीड़ितों के लिए एक फंडरेजर शुरू कर रहे हैं. अनुष्का और विराट ने इस फंडरेजर में खुद दो करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है।
अनुष्का और विराट ने फैंस का जताया आभार
अनुष्का और विराट ने अपने इस वीडियो के जरिए अपने फैंस से गुजारिश की थी कि वे आगे आएं और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए डोनेशन दें. इस कोविड रिलीफ फंड का टारगेट 7 करोड़ रुपये रखा गया, लेकिन एक दिन में ही इसकी आधी रकम जुटा ली गई है। अनुष्का और विराट ने अपने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डोनेशन की जानकारी दी और अपने फैंस का शुक्रियाअदा भी किया।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने अभी तक दान दिया है. इस मुहिम में योगदान देने वालों का शुक्रिया. हमने आधे से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया है। चलिए इसे पूरा करते हैं।”
वहीं विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा-
“24 घंटे से भी कम समय में 3.6 करोड़ जुटा लिए हैं इस प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए लड़ते रहना है और देश की मदद करनी है. शुक्रिया।”
शुक्रवार को कोविड रिलीफ फंड की घोषणा करते हुए अनुष्का ने कहा था कि हमारा देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारी स्वास्थ्य प्रणाली चरम चुनौतियों का सामना कर रही हैं. अपने लोगों को इस तरह जूझते हुए देखकर मेरा दिल टूट रहा है, इसलिए विराट और मैंने कोविड-19 रिलीफ के लिए केटो के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है। हम सभी मिलकर इस संकट को दूर करेंगे। कृपया भारत और भारतीयों का समर्थन करने के लिए आगे बढ़ें. इस महत्वपूर्ण समय में आपके योगदान से लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।