25 Apr 2024, 16:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त खाना खिला रही हैं जैकलीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2021 1:09PM | Updated Date: May 7 2021 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस कोरोना महामारी संकट के समय गरीबों को मुफ्त में खाना खिला रही हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश परेशान है। जैकलीन कोरोना महामारी के बीच लोगों की मदद के लिए सामने आई है। जैकलीन एक एनजीओ के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। हाल ही में जैकलीन की कई फोटो सामने आई है जिसमें वह मुंबई के एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं।
 
जैकलीन अपने योलो फाउंडेशन और कई एनजीओ के साथ मिलकर आम लोगों की मदद कर रही है। साथ ही लोगों तक खाना पहुंचा रही हैं। हाल ही में जैकलीन ने 'रोटी बैंक फाउंडेशन' की रसोई का दौरा किया जिससे वह जायजा ले सकें कि लोगों की मदद ठीक से हो रही है कि नहीं। रोटी बैंक टीम और येलो टीम के साथ मिलकर जैकलीन ने खाना बनाने का काम किया और साथ ही लोगों के बीच खाना भी बांटा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »