24 Apr 2024, 10:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परदेस में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करेंगे खेसारी लाल यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 3:19PM | Updated Date: May 5 2021 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी आने वाली फिल्म परदेस में दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। खेसारी लाल यादव अपनी आने वाली फिल्म 'परदेस' में एक नहीं दो-दो खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। खेसारी फिल्म में मधु शर्मा और ब्रिटिश अभिनेत्री ग्रेस रोडेज के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ संजय महानन्द की भी मुख्य भूमिका होगी। यशी फिल्म्स और पिक्टोरियल फिल्म्स लि. के बैनर तले बन रही फिल्म 'परदेस' के निर्माता अभय सिन्हा, समीर आफताब और प्रशांत जम्मुवाला हैं, जबकि फिल्म के लेखक, निर्देशक, संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं।
 
फिल्म की शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज जैसे जगहों पर हुई है। फिल्म को लेकर अभय सिन्हा ने बताया कि 'परदेस' एक अमेजिंग कहानी पर बनी फिल्म है। यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी। यहां तक कि हमने जिन-जिन फिल्मों की शूटिंग की है, सभी की कहानी एकदूसरे से अलग और रोचक है। वहीं, रजनीश मिश्रा ने फिल्म को लेकर कहा कि 'परदेस' की कहानी दर्शकों को खास इसलिए लगेगी, क्योंकि हमने इसमें एक प्रयोग किया है और इसे भोजपुरिया स्टाइल में बनाने की कोशिश की है। फिल्म में खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ग्रेस रोडेज की अदाकारी मुख्य आकर्षण होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »