28 Mar 2024, 17:04:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर फैंस ने किये पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2021 6:10PM | Updated Date: Apr 30 2021 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड दिवंगत सुपरस्‍टार ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे जिसके बाद करीब एक साल तक उन्होंने न्यूयार्क में अपना इलाज करवाया था। ऋषि कपूर  ने हिंदी सिनेमाजगत में कई ऐसी फिल्में की हैं जो सुपरहिट रही।  बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज पहली पुण्यतिथि है। आज ही के दिन पिछले साल 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर फैंस और उनकी फैलिमी उन्हें यादकर इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऋषि की पुण्यतिथि पर आज उनके कई पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच ऋषि कपूर और नीतू सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इसे देखकर भावुक हो रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »