26 Apr 2024, 02:01:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना  'मोहब्बत अब बेचाता' रिलीज हो गया है। 'मोहब्बत अब बेचाता' गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस में पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी नज़र आ रही हैं, जो पहले पवन से प्यार करती है लेकिन भाई के हत्या के बाद वह पवन की जानी दुश्मन बन जाती है। लेकिन पवन उससे तब भी प्यार करता है। गाने की शुरुआत पंचायत से होती है, जहां पवन सिंह की एंट्री बेहद शानदार धमाकेदार होती है।
 
इस गाने में पवन सिंह का पावर खूब देखने को मिल रहा है, जो उनके चाहने वालों को भी पसन्द आ रहा है। यूं तो यह एक सैड सॉन्ग है, लेकिन बेहद रोचक है। गीत अर्जुन अकेला और संगीत छोटू रावत का है। इस गाने में स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है। स्टोरी और डायलॉग धीर- धीरेंद्र का है। इस गाने में पवन- काव्या के साथ कमलकांत मिश्रा, जफर खान, संतोष सिंह, अमित सिंह, जुबैर शाह, बंटी सिंह, चंचल ब्रदर्स और शेरा नजर आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »