29 Mar 2024, 16:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड कलाकार रणधीर कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2021 6:13PM | Updated Date: Apr 29 2021 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड जगत के जानेमाने कलाकार  रणधीर कपूर कोरोनावायरस पाए गए हैं इसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है रणधीर कपूर करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता है। मीडिया की खबरों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियातन रणधीर कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना महामारी की चपेट में बॉलीवुड के कई कलाकार आ चुके हैं।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से देश भर में पांव पसार रही है। अल्लू अर्जुन, बाबुल सुप्रियो और संदीप सोपारकर जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में हाल ही में आए थे। अब करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
 
रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब अस्पताल से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्हें मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रणधीर कपूर हाल ही में खबरों में थे। दरअसल मुंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें निर्देश दिया है कि वह राजीव कपूर और रीमा जैन संपत्ति मामले में दिवंगत राजीव कपूर की तलाक की डिक्री कोर्ट में जमा करें। रणधीर कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरा परिवार चिंताग्रस्त है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं रणधीर कपूर के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »