29 Mar 2024, 16:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षरा सिंह का नया गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2021 12:04PM | Updated Date: Apr 28 2021 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' रिलीज हो गया है। 'दोष नईखे बंगलिनिया के' गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे महज एक घंटे में एक लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बंगलिनिया को खूब कोसा जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उसी का जवाब प्रतीत होता है। यह गाना अक्षरा के फैंस के साथ- साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को भी खूब भा रहा है। हालांकि इस गाने का म्यूजिक वीडियो अभी आना बाकी है। 'दोष नईखे बंगलिनिया के' गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। इसमें संगीत प्रियांशु सिंह का है। गीत विष्णु विशेष का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »