25 Apr 2024, 22:05:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री सपना गिल की जोड़ी फिल्म ‘वतन’ में नजर आयेगी। पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘वतन’ बनकर तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन के मनोरम लोकेशनो में की गई है। जिसमें पवन सिंहके साथ सपना गिल मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में संजय महानन्द, अनन्या, दीपक सिन्हा, पदम् सिंहभी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म की खास बात यह है कि इसकी शूटिंग सात समुंदर पार लंदन के कैम्ब्रिज, विंड्सर पैलेश, लंदन आइलैंड ब्रिज जैसे जगहों पर हुई है। विशुद्ध देश प्रेम से ओत प्रोत इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा और शिवांशु पांडेय हैं। इसका निर्माण यशी फिल्म्स, जुबेवा एंटरटेनमेंट और लंदन की कंपनी डायनमिक पिक्चर्स लि. ने किया है। फिल्म के निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं।
 
फिल्म को लेकर अभय सिन्हा ने कहा कि 'वतन' देश को समर्पित एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म के जरिये परदेश में रह रहे भोजपुरी लोगों की देशभक्ति के साथ - साथ अपने वतन से इमोशन को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने हमेशा भोजपुरी सिनेमा में नया और दर्शकों को पसन्द आये, ऐसे क्रिएटिव इनिशिएटिव लिए हैं। दर्शकों ने उसे दिल से स्वीकार किया है। मुझे उम्मीद है दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।
 वहीं, पवन सिंहने कहा कि लंदन में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कभी कल्पना हुआ करती थी, लेकिन आज यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा की वजह से ये संभव हुआ। ये हमेशा संजीदा और क्रिएटीव सब्जेक्ट पर फिल्म  बनाते हैं, जिसका तरीका बेहद अलग और नायाब होता है। इसलिए हम सभी मिलकर एक बेहतर फिल्म दर्शकों के पास लेकर आते हैं, जिसे खूब पसन्द भी किया जाता है। पवन ने कहा कि यह फिल्म बेहद खास है, इसलिए देखिएगा जरूर।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »