20 Apr 2024, 14:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टेलिग्राम एप के जरिए करेंगे सोनू सूद करेंगे कोरोना मरीजों की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2021 2:52PM | Updated Date: Apr 25 2021 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद टेलिग्राम एप के जरिये कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिये आगे आये हैं। कोरोना महामारी की वजह से हो रही मुश्किलों के बीच सोनू सूद मसीहा की तरह उभरे हैं। सोनू सूद कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक और जरिया बना दिया है।
 
सोनू सूद ने टेलिग्राम एप पर एक ग्रुप बनाया है, जिसके माध्यम से वो देशभर में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकेंगे। सोनू सूद ने इसके बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। सोनू सूद ने देशवासियों से कोविड फोर्स ज्वाइन करने की अपील करते हुए लिखा, 'अब पूरा देश साथ आएगा। जुड़एि मेरे साथ टेलिग्राम चैनल पर 'इंडिया फाइट्स विद कोविड' पर हाथ से हाथ मिलाएंगे। देश को बचाएंगे।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »