20 Apr 2024, 09:21:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलीप कुमार ने कोरोना काल में सभी के ठीक होने की दुआ की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2021 4:20PM | Updated Date: Apr 23 2021 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार ने कोरोना काल में सभी लोगों के ठीक होने की दुआ की है। दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर यूं तो ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन वह कभी-कभी अपने दिल की बात को फैंस तक पहुंचाने के लिए सोशल प्लेटफॉर्म का ही सहारा लेते हैं। इसी बीच दिलीप कुमार ने अपने दिल की बात ट्विटर के जरिए की है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते केस सामने आ रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में लोग एक दूसरे के लिए दुआएं कर रहे हैं। दिलीप कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कोरोना काल में सभी के ठीक होने की दुआएं की हैं। उन्होंने लिखा- 'सभी के लिए दुआएं।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »