20 Apr 2024, 15:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिल्ली क्राइम सीजन 2 और आऊट ऑफ लव सीजन 2 में नजर आयेंगी रसिका दुग्गल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2021 4:05PM | Updated Date: Apr 23 2021 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रसिका दुग्गल दिल्ली क्राइम सीजन 2 और आऊट ऑफ लव सीजन 2 में नजर आयेंगी। अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रसिका दुग्गल सीजन 2 की रानी के रूप में जानी जाती हैं। रसिका ने लोकप्रिय शो मिर्जापुर के दूसरे सीजन में अपने लाजवाब प्रदर्शन के साथ दर्शकों को लुभाया था। इस साल एमी अवार्ड विजयी शो दिल्ली क्राइम और आउट ऑफ लव के पहले सीजन में धमकदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब वे इन शो के दुसरे सीजन में नजर आएंगी।
 
रसिका दिल्ली क्राइम सीजन 2 में दिल्ली पुलिस की अफसर नीति सिंह की भूमिका में नजर आयेंगी। वह आउट ऑफ लव के दूसरे सीजन में डाक्टर मीरा कपूर के रूप में नजर आएंगी जो अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले से निपटती है। रसिका ने कहा, अगले सीजन के लिए फिर उसी किरदार में वापस लौटना मानो अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद फिर एक बार मिलना हो।
 
आप कुछ समय से उनसे मिल नहीं पाते और जब आप उनसे आखिरी बार मिले हों, उसके बाद शायद वे बदल भी गए हों, लेकिन उनसे मिलना हमेशा आसान और दिलचस्प होता है। मुझे खुशी है कि मैंने जिन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है उनके अगले सीजन भी आ रहे हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कहानी में और पात्रों में उनकी भागीदारी अक्सर इस बात का अनुमान लगा लेती है कि आगामी सीजन कितना मजेदार और दिलचस्प होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »