25 Apr 2024, 02:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह की आने वाली एक और फिल्म सौतन की शूटिंग लंदन में की गयी है। पवन सिंह के लिए लंदन का दौरा बेहद खास रहा है। पवन सिंह की एक और फिल्म ‘सौतन’, जिसकी शूटिंग लंदन में की गयी है। इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्­हा, समीर आफताब और प्रशांत जम्­मूवाला हैं। इस फिल्­म की शूटिंग लंदन के ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में हुई है। फिल्­म में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा और सहर अफ्शा नजर आने वाली है। फिल्म ‘सौतन’ यशी फिल्म्स प्रा. लि. एवं जुम्बिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और प्रैक्टिकल फिल्­म प्रा. लि. यूके के बैनर तले बन रही है। लाइन प्रोड्यूसर विपुल शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं। 

फिल्‍म के बारे अभय सिन्‍हा ने बताया कि हमने अपने लंदन दौरे पर एक से बढ़कर एक फिल्­मों का निर्माण किया है। उसमें सौतन भी एक है। यह फिल्‍म भी अभी पोस्­ट प्रोडक्­शन के फेज में है। कोरोना की महामहारी की वजह से हमारी फिल्‍मो की रिलीज में देर हो सकती है, लेकिन फिल्‍म का ट्रेलर, पोस्‍टर और टीजर जल्‍द ही हम जारी करेंगे।उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म ‘सौतन’ अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिं दा रखे हुए है। इस फिल्‍म के गाने और संवाद बेहद सार्थक हैं। फिल्‍म दर्शकों के दिल में उतर जाने वाली है। यह फिल्‍म महिलाओं को विशेषकर पसंद आने वाली है। हम उम्‍मीद करेंगे कि कोरोना संकट जल्‍द से जल्‍द खम्‍म हो और हम अपनी फिल्‍मों को दर्शकों तक पहुंचा सकें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »