मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ साफ-सुथरी पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है, जो लोगों को बेहद पसंद आयेगी। बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की मुख्य भूमिकाये है। फिल्म की शूटिंग वीडियो एक बार फिर से वायरल हो गया। इस वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह एक दूसरे के साथ किसी गाने पर रोमांस करते नज़र आ रहे हैं।
इस फिल्म को पराग पाटिल निर्देशित कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने कहा, "मेरी और निरहुआ की केमेस्ट्री लोगों को पसन्द आ रही है। यह अच्छी बात है। यह फिल्म भी काफी अच्छी है इसलिए मेरा आग्रह है कि जब यह रिलीज होगी, तब इसे जरूर देखें। यह फिल्म बेहद साफ सुथरी और प्रदीप के शर्मा की स्टाइल वाली फिल्म है। तो ओवियस है कि इसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देख पाएंगे। मैं एक लाइन में कहूँ तो फिल्म लाजवाब होगी। कोई मिस मत करिएगा।’’ इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा,सह निर्माता अनिता शर्मा एवं पदम सिंह है।