25 Apr 2024, 04:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिवांगी जोशी ने 4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स होने का जश्न केक काटकर किया सेलिब्रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 4:35PM | Updated Date: Apr 10 2021 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मशहूर हुई टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने हाल ही में 4 मिलियन फॉलोअर्स का जश्न खुलकर मनाया है। बीते दिन ही अदाकारा ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को सेलिब्रेशन की एक और झलक दिखाई है। मगर इस दौरान हमारी नजर एक्ट्रेस की फोटोज के बैकड्रॉप पर टिक गई। जहां शिवांगी जोशी बाथटब पर बैठकर गुब्बारों संग पोज देती हुई दिख रही थीं।
 
अदाकारा शिवांगी जोशी इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की हंसी इस बात का सबूत है। अदाकारा शिवांगी जोशी ने 4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स होने का जश्न केक काटकर सेलिब्रेट किया। शिवांगी जोशी ने ये खुशी अपने परिवार संग मनाई। अदाकारा इस तस्वीर में अपने भाई और मां के साथ केक काटती दिख रही थी। शिवांगी जोशी के भाई सम्राट जोशी की नजरें इस दौरान उनके केक पर ही टिकी रहीं। शिवांगी जोशी इस वक्त इतना खुश थी कि एक परफेक्ट बैकग्राउंड के लिए अदाकारा ने बाथरूम की लोकेशन चुनी। जहां वो बाथटब पर बैठकर मजे से तस्वीरें क्लिक करवाती दिखीं। ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार शिवांगी जोशी इस दौरान बेहद खुश नजर आ रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »